Bollywood News


दक्षिण अफ्रीका में घर चाहती हैं कोल

गायिका चेरिल कोल दक्षिण अफ्रीका में एक होलीडे होम खरीदना चाहती हैं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 30 वर्षीया कोल केपटाउन के उपनगर कैंप्स बे का तीन बार दौरा कर चुकीं हैं और अब वह यहां एक घर खरीदना चाहती हैं।

डेलीस्टार समाचार पत्र के मुताबिक कोल ने कहा, "चेरिल ने एक एकांत समुद्र तट के नजदीक घर खरीदने के लिए एक प्रापर्टी डीलर से संपर्क किया है।"

नए साल के उत्सव में भी वह घर के लिए पूछताछ कर रही थीं।

एक सूत्र ने बताया, "उन्हें कैंम्पस बे से प्यार है और वह तीन बार यहां का दौरा कर चुकी हैं। नए साल पर वह हर किसी से पूछ रही थीं कि क्या उन्हें लगता है कि कैंप्स बे में कोई घर बेहद हवादार होगा।"

End of content

No more pages to load