Bollywood News


लॉरेंस ने कैंसर पीड़ित सहयोगी की मदद की

लॉरेंस ने कैंसर पीड़ित सहयोगी की मदद की
हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने हाल ही में कैंसर से जूझ रहे उनकी फिल्म 'द हंगर गेम्स' के एक सदस्य के इलाज के लिए धन इक्कट्ठा करने में मदद की है। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार, फिल्म से जुड़ा एक सदस्य अग्नाशय के कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। जब लॉरेंस को इस बात का पता चला तो उन्होंने फिल्म के सभी सदस्यों से पीड़ित सदस्य के इलाज के लिए चंदा इकट्ठा करने का आग्रह किया।

वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट काम' को एक सूत्र ने बताया, "जब लॉरेंस को पीड़ित सदस्य की कमजोर आर्थिक हालत का पता चला तो उन्होंने कलाकारों से चंदा इकट्ठा करने का आग्रह किया और लगभग 25,000 डॉलर जुटाने में कामयाबी हासिल की। पीड़ित सदस्य और उसका परिवार लॉरेंस की इस मदद के लिए तहे दिल से उनका आभारी है और बार बार उनका शुक्रिया अदा कर रहा है।"

End of content

No more pages to load