Bollywood News


ग्रैमी अवार्ड में कार्यक्रम पेश करेंगी मैडोना, बेयोंसे

ग्रैमी अवार्ड में कार्यक्रम पेश करेंगी मैडोना, बेयोंसे
पॉप स्टार मैडोना और बेयोंसे नोल्स के इस महीने के आखिर में आयोजित ग्रैमी अवार्ड्स में कार्यक्रम पेश करने की संभावना है। वेबसाइट 'एलएटाइम्स डॉट काम' के मुताबिक आयोजन के करीबी सूत्रों से पता चला है कि 26 जनवरी को आयोजित समारोह में दोनों पॉप स्टार के कार्यक्रम को गुप्त रखा गया है।

बेयोंसे कार्यक्रम में अपने हालिया संगीत एल्बम के गाने पेश करेंगी, जबकि मैडोना पुरस्कार के लिए नामित एक कलाकार के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।

लंबे समय से ग्रैमी अवार्ड्स का आयोजन करते आ रहे केन अरलिच ने कहा कि अभी वह बेयोंसे के कार्यक्रम पेश करने की खबर की पुष्टि नहीं कर सकते, हालांकि मैडोना की उपस्थिति से उन्होंने न ही इनकार किया और न इसकी पुष्टि की।

दोनों पॉप स्टार के प्रतिनिधियों ने भी अभी इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

End of content

No more pages to load