वर्तमान में ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी के रग्बी खिलाड़ी मैथ्यू जेनी के साथ डेटिंग कर रही अभिनेत्री एम्मा वॉटसन, मैथ्यू के पूर्व संबंधों को लेकर चिंतित नहीं हैं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, एम्मा, मैथ्यू के प्यार में इस कदर अंधी हो चुकी हैं कि वह अपने शुभचिंतकों द्वारा, मैथ्यू के बारे में दी जा रही चेतावनियों को भी नजरअंदाज कर रही हैं।
'स्टार' पत्रिका ने एक सूत्र के हवाले से बताया, "लोगों ने एम्मा को मैथ्यू की पिछली जिंदगी के बारे में बताया, लेकिन उन्हें इस बात की चिंता नहीं है। वह मैथ्यू के प्यार में अंधी हो चुकी हैं।"
'हैरी पॉटर' फिल्म श्रृंखला के हरमाइनी ग्रेंगर के किरदार के लिए मशहूर एम्मा ने अपने पूर्व प्रेमी विलियम एडमोविक्ज से पिछली गर्मियों में नाता तोड़ लिया था।
एम्मा को मैथ्यू के अतीत की परवाह नहीं
Tuesday, January 21, 2014 15:43 IST


