Bollywood News


माइली सच्चे प्यार को लेकर चिंतित

पॉप स्टार माइली साइरस (21 वर्ष) एक रिश्ते से जुड़ने की इच्छुक हैं, लेकिन वह इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि उन्हें इसी रूप में प्यार करने वाला कोई मिलेगा भी या नहीं। पिछले साल लियाम हेम्सवॉर्थ से सगाई तोड़ने वाली 'व्रेकिंग बॉल' गायिका माइली ने हाल में केलान लुट्ज के साथ प्यार की पींगे बढ़ाईं। उन्हें नहीं लगता है कि उन्हें कोई ऐसा मिलेगा जो उनकी चौंकाने वाली हरकतों को पसंद करे।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, एक सूत्र ने कहा, "माइली बिल्कुल भी आत्मजागरूक नहीं है। वह स्वयं को लोगों की नजर से नहीं देखतीं। वह एक रिश्ते में होना पसंद करेंगी। उन्हें चिंता सताती है कि उनके इस रूप को प्यार करने वाला कभी कोई नहीं मिलेगा। लेकिन वह इस बात से बिल्कुल अंजान हैं कि आखिर क्यों लोग उनसे नाता तोड़ लेते हैं।"

वर्ष 2013 में माइली नई छवि में दिखीं। वह अपने रंगे छोटे बालों, पारदर्शी परिधानों, नशीली दवाओं के संदर्भ में गीत की वजह से सुर्खियों में आईं। यही नहीं अश्लील गाने 'ट्वर्किं ग' से लोकप्रिय हो गईं।

End of content

No more pages to load