Bollywood News


नशे में वाहन चलाने पर बीबर गिरफ्तार

नशे में वाहन चलाने पर बीबर गिरफ्तार
गायक जस्टिन बीबर को गुरुवार सुबह मियामी बीच पर शराब पी कर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

मियामी बीच के डिटेक्टिव बॉब हर्नेनडेज ने मीडिया को बताया कि शहर के रिहायशी इलाके में दो कारों के बीच रेस चल रही थी और अधिकारियों ने दोनों चालकों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक बीबर थे, जो शराब के नशे में कार चला रहे थे।

बीबर को मियामी बीच पुलिस गिरफ्तार कर ले गई और उनसे पुलिस स्टेशन में पूछताछ चल रही है।

बीबर के वकील का नाम पता नहीं है और अभी तक यह भी पता नहीं है कि कब वह उनके जमानत की अर्जी देंगे।

End of content

No more pages to load