Bollywood News


मैं सिर पर टैटू जरूर कराऊंगी : स्टीवर्ट

मैं सिर पर टैटू जरूर कराऊंगी : स्टीवर्ट
अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट कहती हैं कि वह अपना सिर मुंडवाएंगी और उस पर टैटू कराएंगी। 23 वर्षीया ने यहां तक कबूला कि अगर वह कलाकार नहीं होती तो उन्होंने अपने बालों के साथ कुछ अलग चीजें आजमाई होतीं।

वेबसाइट 'पिपुल डॉट कॉम' के अनुसार, स्टीवर्ट ने कहा, "मैं अगर अभिनेत्री नहीं होती तो यकीनन बालों के साथ कुछ हटकर किया होता। मैं इन्हें और कटाऊंगी। मैं इन्हें और रंगवाऊंगी। कहीं न कहीं मैं पूरी तरह बॉय कट बाल चाहती हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं यकीनन मरने से पूर्व अपना सिर मुंडवाऊंगी। मैं यकीनन सिर मुंडवाने के बाद और बाल दोबारा बढ़ने से पूर्व टैटू कराऊंगी। टैटू सिर के किस हिस्से पर कराऊंगी, इसको लेकर आश्वस्त नहीं हूं शायद कमर से निचले हिस्से पर कराऊं।"

यह किस तरह का टैटू होगा? इस सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं अभी नहीं जानती कि टैटू क्या होगा। मैं अभी भी सोच रही हूं।"

End of content

No more pages to load