Bollywood News


किम पर धौंस जमाती थीं कॉर्टनी

किम पर धौंस जमाती थीं कॉर्टनी
रियलिटी टीवी स्टार कॉर्टनी कार्दशियां कहती हैं कि जब वह बच्ची थीं तो अपनी छोटी बहन किम कर्दशियां के प्रति बहुत दुष्ट थीं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, कॉर्टनी ने कहा कि वह अपनी बहन पर धौंस जमाती थीं।

उन्होंने कहा, "हम जब बड़े हो रहे थे तो मैं किम पर रौब झाड़ती। एक बार उसने मेरे दोस्तों के साथ पाम स्प्रिंग्स स्थित घर में पार्टी रखी। मैं जब वहां पहुंची तो सब एकदम हैरान थे और मैं किम के प्रति बेहद दुष्ट थी।"

बैंग शोबिज के अनुसार, कॉर्टनी ने कहा, "मैं पूरे सप्ताहांत उसके प्रति बहुत निर्दयी रही। मैं धौंस जमाने वाली बड़ी बहन थी।"

34 वर्षीया कॉटर्नी को जीवनसाथी स्कॉट डिसिक से मैसन (4) और पेनेलप (18 माह) नामक दो बच्चे हैं।

उनकी एक और बहन है, जिसका नाम कोल है।

End of content

No more pages to load