हॉलीवुड अभिनेत्री रॉबिन राइट और उनके साथी बेन फोस्टर पिछले दिनों डाइट (विशेष आहार) पर थे। फोस्टर को साइकिलिस्ट लेंस आर्मस्ट्रांग की जीवनी पर बन रही फिल्म में मुख्य किरदार निभाने के लिए शारीरिक सौष्ठव पर ध्यान देना था, जिसके लिए उन्हें डायटिंग करने की सलाह दी गई थी। जबकि राइट ने इस काम में उनका साथ देने का निश्चय किया।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार, इस डाइट योजना के दौरान फोस्टर को कैलोरीयुक्त भोजन से परहेज करना था।
राइट और फोस्टर की डाइट योजना
Wednesday, January 29, 2014 15:57 IST



