Bollywood News


खूबसूरत हैं शेरॉन

खूबसूरत हैं शेरॉन
अभिनेत्री एबी कोर्निश की तुलना हाल ही में 'बेसिग इंस्टिक्ट' हस्ती शैरॉन स्टोन से की गई थी। लेकिन कोर्निश को शेरॉन ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। यह पूछने पर कि शेरॉन से तुलना किए जाने पर उन्हें कैसा लगा, कोर्निश ने एक बयान में कहा, "मैं उस बारे में कैसा महसूस करती हूं? मैं नहीं जानती। उनसे तुलना होना, मेरे लिए प्रशंसा है क्योंकि शेरॉन स्टोन एक खूबसूरत महिला हैं।"

31 वर्षीया कोर्निश ने फिल्म 'रोबोकॉप'में क्लेरा मर्फी की भूमिका निभाई है, जो कि भारत में 14 फरवरी को प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load