Bollywood News


लंबी दूरी तक नहीं दौड़ सकतीं

लंबी दूरी तक नहीं दौड़ सकतीं
हॉलीवुड अभिनेत्री कैमरन डियाज महसूस करती हैं कि कमजोर फेंफड़े की वजह से वह लंबी दूरी तक नहीं दौड़ सकतीं।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 41 वर्षीय डियाज कहती हैं कि दमे की बीमारी और लंबे समय से धूम्रपान करने की वजह से उनका फेंफड़ा उन्हें दौड़ने की इजाजत नहीं देता।

डियाज ने सेल्फ पत्रिका से कहा, "मैं सात घर तक दौड़ती हूं और फिर वापस आ जाती हूं। मुझे बचपन में दमा था और लंबे समय से धूम्रपान कर रही हूं इसलिए मेरे फेंफड़े में उतनी ताकत नहीं है।"

'बैड टीचर' की नायिका ने यह माना है कि उनमें सहनशक्ति नहीं होने की वजह से वह अभिनेत्री ग्वानेथ पाल्ट्रो के साथ व्यायाम नहीं कर पाईं।

End of content

No more pages to load