Bollywood News


असफल फिल्मों की शूटिंग में क्लूनी ने लिया आनंद

असफल फिल्मों की शूटिंग में क्लूनी ने लिया आनंद
अभिनेता जॉर्ज क्लूनी का कहना है हि उन्होंने अपनी उन फिल्मों की शूटिंग में भी आनंद उठाया, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 52 वर्षीय क्लूनी ने यह भी बताया कि कुछ फिल्में ऐसी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं लेकिन वे उनके लिए आनंददायक नहीं थीं।

बैंग शोबिज ने क्लूनी के हवाले से बताया, "कुछ अच्छी फिल्मों में मजा नहीं था और कुछ खराब फिल्मों में भी मैंने जीवनभर के दोस्त बनाए।"

उन्होंने कहा, "यह वह चीज है जहां फिल्मों की याद उनकी समीक्षा से बहुत अलग है क्योंकि यह आपकी जिंदगी के महीने हैं और आप फिल्म को दोस्त बनाने और मजेदार अनुभवों के साथ खत्म करते हैं जो निश्चित तौर पर काम नहीं करता।"

क्लूनी की पिछली फिल्म 'द मोनुमेंट्स मेन' थी, जो द्वितीय विश्वयुद्ध के इर्द-गिर्द घूमती है।

End of content

No more pages to load