अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन को लगता है कि वह इंटरनेट डेटिंग में बेहद बुरी होंगी। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 29 वर्षीया अभिनेत्री कहती हैं कि वह ऑनलाइन डेटिग में सहज नहीं होंगी क्योंकि उन्हें इसको लेकर आश्वस्त नहीं होंगी कि वह किससे बात करें।
बैंग शोबिज के अनुसार, जोहानसन ने कहा, "प्रोफाइल बनाने का विचार ही मुझे चिंतित कर देता है। मैंने अपने सवालों के जवाब के साथ सच्चा रहने का प्रयास किया, लेकिन आप सोचते हैं कि 'मैं किस सिरफिरे से मिलने जा रही हूं?' और 'मैं कैसे जानती कि इनमें से कुछ सच है?' मैं इसमें खराब हो सकती थी।"
'हर' स्टार ने क्रिएटिव एजेंसी रोमेन डोरिएक के अध्यक्ष से सगाई की है। इससे पूर्व उन्होंने अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स से शादी की थी और प्रबंध अधिकारी नैट टायलर और अभिनेता सीन पेन को डेट भी किया है।
ऑनलाइन डेटिंग को लेकर असहज हैं जोहानसन
Thursday, January 30, 2014 16:47 IST



