Bollywood News


सेगेल ने हैनीगन की तारीफ की

अभिनेता जैसन सेगेल कहते हैं कि 'हाउ आई मेट योर मदर' की उनकी सह-कलाकार एलीसन हैनीगन ने उन्हें सिखाया कि कैसे एक नेक इंसान बनें। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रपट के मुताबिक, पिछली फरवरी में मिशेल विलियम्स से अलगाव की वजह से पुनर्वास केंद्र में रह चुके 34 वर्षीय सेगेल ने कहा कि नौ संस्करण के बाद मार्च में शो के खत्म होने के बाद उन्हें सच में उनकी सह-कलाकार की कमी खलने वाली है।

सेगेल ने एक चैट शो पर बताया, "एक पुरुष को कैसा होना चाहिए, इस बारे में एली ने मुझे बहुत ज्यादा सिखाया। मैंने जब शो किया तो मैं 25 साल का था। मेरे ख्याल से हम सभी व्यक्तिगत रूप से बहुत ज्यादा साथ रहे।"

उन्होंने कहा, "मैंने और एली ने साथ में बहुत से दृश्य दिए। एक साथ बहुत समय बिताया और वह हमेशा मेरी बातें सुनने के लिए मौजूद रहीं। उन्होंने मुझे सलाह दी। उन्होंने मुझे मेरे बुरे और अच्छे दोनों समय में देखा। मैंने एली के इर्द-गिर्द रहकर ऐसे इंसान के बारे में बहुत कुछ सीखा, जैसा इंसान में बनना चाहता था।"

End of content

No more pages to load