Bollywood News


मिनोग को मिला विलियम्स का साथ

मिनोग को मिला विलियम्स का साथ
गायिका केली मिनोग रैपर-निर्माता फैरेल विलियम्स की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और वह उनके साथ काम कर बेहद खुश हैं। मिनोग का कहना है कि उनके एलबम 'किस मी वन्स' में विलियम्स के साथ काम करने के दौरान उनकी आंखों में आंसू भर आए।

बैंग शोबिज के मुताबिक, मिनोग ने कहा, "यह सपने के पूरे होने जैसा था, क्योंकि मैं लंबे समय से उनके साथ काम करना चाहती थी। मैंने दो दिन उनके साथ बिताया और दो गाने पर काम किया, इनमें से एक मेरा खुद का एलबम था।"

End of content

No more pages to load