मॉडल नाओमी कैंपबेल कहती हैं कि वह ब्रांड पर ध्यान नहीं देतीं, अगर उन्हें 10 डॉलर की पोशाक भी पसंद आती है तो वह भी खरीदेंगी। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 43 वर्षीया नाओमी कपड़ों के मामले में आराम मुख्य चीज है।
'हार्पर्स बाजार' पत्रिका ने नाओमी के हवाले से कहा, "मुझे बहुत से ब्रांड पसंद हैं, लेकिन मैं महज ब्रांड का नाम नहीं देखती। अगर मुझे कुछ पसंद है और वह 10 डॉलर का भी है, तो मैं इसे खरीदूंगी। यह निर्भर करता है कि यह आरामदायक हो, मेरे लिए आराम बहुत महत्वपूर्ण हैं।"
उन्होंने कहा, "जब मैं काम करती हूं तब ज्यादा आभूषण नहीं पहनती, मैं बस एक क्रॉस, एक लॉरेन श्वार्ट्ज का बुरी नजर वाला कंगन और बाएं हाथ में एक पीला नीलम पहनती हूं।"
10 डॉलर की पोशाक में भी सहज हैं नाओमी
Friday, January 31, 2014 19:47 IST


