Bollywood News


महोने नहीं कर रहे गोम्ज से डेटिंग

गायक ऑस्टिन महोने ने आकर्षक गायिका व अभिनेत्री सेलेना गोम्ज को डेट करने की खबरों का खंडन किया है। 17 वर्षीय महोने ने कहा कि उन्हें गोम्ज वास्तव में अच्छी लगती हैं और वे सिर्फ मौज-मस्ती करते हैं।

वेबसाइट 'पिपुल डॉट कॉम' के अनुसार, महोने ने कहा, "हम सिर्फ दोस्त हैं। वह सच में अच्छी हैं..मेरा मतलब, वह वास्तव में बहुत खूबसूरत हैं लेकिन मैं जब भी लॉस एंजेलिस में होता हूं तो वह, 'अरे तुम लॉस एंजेलिस में हो, चलो मौज-मस्ती करें' जैसी बातें करती हैं।"

दोनों सितारों से जुड़े एक सूत्र ने भी पुष्टि की कि वे डेटिंग नहीं कर रहे हैं।

सूत्र ने कहा, "शायद वे दोस्त से कहीं बढ़कर हों, लेकिन निस्संदेह डेटिंग नहीं कर रहे हैं।"

End of content

No more pages to load