इस साल 15 फरवरी को आयोजित होने जा रहे मेकअप आर्टिस्ट एंड हेयरस्टाइलिस्ट गिल्ड अवार्ड 2014 में हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप को विशेषज्ञों के एक समूह द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 50 वर्षीय डेप को यह पुरस्कार उनके मेकइप आर्टिस्ट जोएल हार्लो देंगे, जिन्होंने 'द लोन रेंजर', 'डार्क शैडोज', 'द रम डायरी', 'पाइरट्स ऑफ द केरिबियन : एट वल्र्ड्स एंड' और 'पाइरट्स ऑफ द केरिबियन : डेड मेन्स चेस्ट' जैसी फिल्मों में डेप के साथ काम किया है।
गिल्ड अध्यक्ष सुजान केब्रल-एबर्ट ने एक बयान में कहा, "मेकअप और हेयर आर्टिस्ट इस बात से सहमत है कि हमारा पहला डिस्टिंगस्स्ड आर्टिसन अवार्ड पाने के लिए डेप सबसे आकर्षक चुनाव हैं।"
उन्होंने आगे लिखा, "अपने पात्रों को चित्रित करने के लिए वह हमारे सदस्यों के कौशल का जितना प्रयोग करते हैं, उतना शायद ही कोई अभिनेता करता हो। डेप हमारे शिल्पों के उत्कृष्ट समर्थक और हमारे सदस्यों की योग्यताओं के प्रशंसक हैं। उनके अंदर का महान कलाकार दूसरों को चमकने का मौका देता है।"
डेप को सम्मानित करेंगे हेयर और मेकअप आर्टिस्ट
Saturday, February 01, 2014 17:25 IST


