Bollywood News


डियाज को पसंद है पूर्व प्रेमियों से दोस्ती

 डियाज को पसंद है पूर्व प्रेमियों से दोस्ती
अभिनेत्री कैमरॉन डियाज अपने पूर्व प्रेमियों की मित्र बनकर खुश हैं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 41 वर्षीया डियाज को लगता है कि उन्होंने अपने संबंधों में निवेश किया है और वह खुश हैं कि वह अभी भी उनके संपर्क में हैं।

बैंग शोबिज के मुताबिक ने डियाज कहा, "अपने पूर्व प्रेमियों के साथ अभी भी मेरी दोस्ती है। मुझे लगता है कि जैसे मेरे सभी संबंध-दोस्त, परिवार मजबूत हैं। मैंनें अपने लोगों में निवेश किया है और उन्होंने मुझ में निवेश किया है।"

'द मास्क', 'माय बेस्ट फ्रेंड्स वेडिंग' और 'देयर इज समथिंग अबाउट मेरी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं डियाज पूर्व में जस्टिन टिंबरलेक, मेट डिलॉन और एलेक्स रोड्रिग्ज के साथ डेटिंग कर चुकी हैं।

End of content

No more pages to load