Bollywood News


पहली नजर में प्यार नहीं हुआ था : राबर्ट्स

पहली नजर में प्यार नहीं हुआ था : राबर्ट्स
हॉलीवुड अभिनेत्री एम्मा राबर्ट्स अपने मंगेतर इवान पीटर्स से पहली बार फिल्म 'एडल्ट वल्र्ड' के सेट पर 2013 में मिली थीं, और उनका कहना है उन्हें पहली नजर में प्यार नहीं हुआ था।

वेबसाइट 'यूएसमैग्जिन डॉट कॉम' के मुताबिक राबर्ट्स ने कहा, "हम फिल्म के दौरान मिले। हर किसी को लगा कि हम फिल्म के दौरान डेट कर रहे थे, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया था, इसके बाद भी लंबे समय तक नहीं डेट नहीं किया था।"

उन्होंने कहा, "वास्तव में मैं सेट पर थी और उनके साथ हंसी मजाक करने की कोशिश करती थी।"

राबर्ट्स ने कहा, "पूरी फिल्म के दौरान उन्होंने मुझसे बात नहीं की। उन्हें लगता था कि मैं अजीब हूं।"

End of content

No more pages to load