गायिका रीटा ओरा कहती हैं कि अपने फ्लैट में बहुत अधिक शोर मचाने की वजह से वह उसे छोड़ने के लिए मजबूर हो गई। वेबसाइट 'ऐसशोबिज डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, 23 वर्षीया गायिका के घर से आ रहे शोर को उनके पड़ोसी बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्होंने उन्हें वहां से चले जाने को कहा।
ओरा ने एक रेडियो शो पर कहा, "आप कुछ मजेदार जानना चाहते हैं? मैं इस वक्त बेघर हूं। मुझे अपना फ्लैट छोड़ना पड़ा था क्योंकि मेरे पड़ोसी मुझे ज्यादा पसंद नहीं करते। मैंने वहां अपनी एलबम की रिकॉर्डिग की। यह वास्तव में अच्छा विचार नहीं था। कम शब्दों में कहूं तो मैं अब अपनी बहन के फ्लैट में रहती हूं।"
रीटा ने खुद को बेघर बताया
Sunday, February 02, 2014 16:41 IST


