Bollywood News


माइली को पसंद है कंप्यूटर गेम

माइली को पसंद है कंप्यूटर गेम
गायिका माइली साइरस कंप्यूटर गेम 'गिटार हीरो' की प्रशंसक हैं। वह इस बात का ध्यान रखती हैं कि जब भी यात्रा पर हों इसे अपने साथ ले जाएं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' की रपट के अनुसार, 21 वर्षीया माइली को कंप्यूटर गेम से प्यार है। इस गेम में खिलाड़ियों को प्लास्टिक गिटार पर अपने पसंदीदा गीत बजाने होते हैं।

साइरस ने बैंग शोबिज को बताया, "मुझे यात्रा पर ले जाने वाला मेरा कर्मी गिटार हीरो खेल और नाश्ते में फ्रोस्टेड फ्लैक्स के लिए पूछने का अभ्यस्त है। मैं अब एक तरह से गिटार हीरो चाहती हूं।"

उन्होंने अपनी आगामी बैंगर्ज यात्रा के लिए गेम उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

End of content

No more pages to load