Bollywood News


एकांत द्वीप पर शादी करेंगे जॉनी डेप

एकांत द्वीप पर शादी करेंगे जॉनी डेप
अभिनेता जॉनी डेप, एंबर हियर्ड के साथ बहामास के एक समुद्रतट पर शादी रचाएंगे। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 'पाइरेट्स ऑफ द कैरिबियन' कलाकार डेप बड़ी और भड़ाकाऊ दावत नहीं करना चाहते और वह चाहते हैं कि उनकी शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार हो।

एक सूत्र ने बताया, "वे लिटिल हाल के पॉन्ड के समुद्री तट एक छोटा और अंतरंग समारोह कर रहे हैं। बाद में जॉनी के कुछ संगीतकार दोस्त लिंबों नृत्य के बाद प्रस्तुति देंगे। जॉनी और एंबर दोनों ही बड़ा समारोह नहीं चाहते। वे दोनों बहुत निजी हैं।"

वैनेसा पैराडिज के साथ 14 साल के लंबे समय तक प्रेमसंबंध रखने वाले डेप दो साल से एंबर के साथ डेटिंग कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load