Bollywood News


वूडी पर दत्तक पुत्री के यौन उत्पीड़न का आरोप

वूडी पर दत्तक पुत्री के यौन उत्पीड़न का आरोप
फिल्म निर्देशक वूडी एलेन की दत्तक पुत्री डायलन फैरो ने द न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित एक खुले पत्र में पिता द्वारा किए गए उनके यौन उत्पीड़न के बारे में लिखा। फैरो ने यह सब 7 साल की उम्र में झेला। फैरो का पत्र समाचारपत्र के ऑनलाइन संस्करण में प्रकाशित हुआ। इसमें 'मैनहैटन' के निर्देशक द्वारा 1990 के दशक की शुरुआत में किए कथित यौन उत्पीड़न का जिक्र हुआ।

पत्र में किए गए उनके दावे के मुताबिक, वह जब सात साल की थीं तो एलेन उन्हें उनके घर की एक अटारी पर ले गए और उनसे दुराचार किया। इस घटना की फैरो ने अपनी अभिनेत्री मां मीया फैरो को जानकारी दी। उनकी मां फिल्मकार से पहले ही अपना रिश्ता खत्म कर चुकी थीं।

फैरो अब 28 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने पत्र में कहा कि एलेन ने उनसे दुराचार जारी रखा। नतीजा, उनमें खान-पान संबंधी विकार पैदा हुआ और पुरुषों संग उनके संबंधों में दिक्कतें पेश आईं।

End of content

No more pages to load