Bollywood News


एलबम रिकार्ड करेंगे राबर्ट

एलबम रिकार्ड करेंगे राबर्ट
हॉलीवुड अभिनेता राबर्ट डाउने जूनियर एक एलबम रिकार्ड करने की तैयारी कर रहे हैं।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 48 वर्षीय राबर्ट ने एलबम के लिए कुछ गाने भी रिकार्ड कर लिए हैं।

एक सूत्र ने बताया, "संगीत जगत के कुछ बड़े नाम राबर्ट को एलबम बनाने में मदद कर रहे हैं। राबर्ट ने भी कई गाने रिकार्ड किए हैं और वह अन्य कई गायकों से बेहतर नजर आ रहे हैं।"

फिल्म 'द एवेंजर्स' के अभिनेता संगीत कंपनियों के मालिकों से मिल रहे हैं। उनका संगीत के प्रति रुझान उस वक्त बढ़ा जब गायक स्टिंग के साथ 'पुलिस' बैंड का गाया उनका गाना 'ड्रिवन टू टियर्स' इंटरनेट पर बेहद कामयाब रहा।

End of content

No more pages to load