Bollywood News


प्यार की तलाश में हैं क्रिस्टी

प्यार की तलाश में हैं क्रिस्टी
अभिनेत्री और कॉमेडियन क्रिस्टी एले प्यार की तलाश में हैं और उन्हें उम्मीद है कि एक नया पुरुष आसपास है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 63 वर्षीया क्रिस्टी अब एक नए प्रेमसंबंध की आस लगाए हैं, लेकिन वह कहती हैं कि उनकी जिंदगी में आने वाला नया पुरुष विनोदपूर्ण होना चाहिए।

क्रिस्टी ने कहा, "हो सकता है कि कोई नया पुरुष आसपास ही हो, भगवान उसकी मदद करे। वह अच्छा विनोदी होगा और मुझे हंसाएगा भी।"

क्रिस्टी ने जॉन ट्रेवोल्टा के साथ प्रेमसंबंध के बारे में बताया। क्रिस्टी अब जॉन को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताती हैं।

उन्होंने बताया, "जब जॉन और मैं मिले, हमें एक दूसरे से प्यार हो गया, लेकिन हम दोनों का एक दूसरे को प्यार करने का तरीका बदला हुआ था क्योंकि मैं शादीशुदा थी और वह केली प्रेस्टन से शादी कर चुके थे। अब हम दुनिया के सबसे अच्छे दोस्त हैं।"

End of content

No more pages to load