अभिनेता मार्क वालबर्ग ऑस्कर विजेता फिल्मकार मार्टिन स्कोर्सेस के साथ लंबे समय से काम करना चाह रहे हैं। वालवर्ग की फिल्म 'लोन सर्वावाइर' भारत में सात फरवरी को प्रदर्शित होगी। उनके मन में फिल्म को लेकर कुछ ख्याल हैं, लेकिन वह फिल्मकार की स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं।
वालबर्ग ने कहा, "मेरे पास स्कोर्सेस के लिए कुछ है, लेकिन मैं उनकी 'हां' का इंतजार कर रहा हूं।"
स्कोर्सेस ने 'टाइटैनिक' स्टार लियोनार्दो डिकैप्रियो के साथ फिल्म 'द वुल्फ आफ वाल स्ट्रीट', 'गैंग्स आफ न्यूयार्क' और 'द एविएटर' किया है।
स्कोर्सेस के साथ काम करने की चाहत : वालबर्ग
Wednesday, February 05, 2014 16:45 IST


