Bollywood News


रैंप पर अब भी घबराती हैं कैंपबेल

रैंप पर अब भी घबराती हैं कैंपबेल
सुपरमाडल नाओमी कैंपबेल अभी भी रैंप पर चलते वक्त घबराहट महसूस करती हैं। 43 वर्षीय कैंपबेल का कहना है कि जब वह रैंप पर चलती हैं तो कई चीजें हो सकती हैं, जो उनमें घबराहट पैदा कर देती है।

वेबसाइट 'ईआनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक कैंपबेल ने कहा, "मैं रैंप पर चलने से पहले घबराहट महसूस करती हूं, फर्क नहीं पड़ता कि मैं कितने दिनों से इस करियर में हूं। मेरे जूते टूट सकते हैं, कपड़े खुल कर गिर सकते हैं। मैं खुद गिर सकती हूं।"

कैंपबेल 20 सालों से फैशन जगत का हिस्सा हैं।

End of content

No more pages to load