Bollywood News


क्लबों में वक्त नहीं बिता सकेंगी लोहान

क्लबों में वक्त नहीं बिता सकेंगी लोहान
अभिनेत्री लिंडसे लोहान के नाइटक्लबों में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 27 वर्षीय लोहान को न्यूयार्क के क्लबों में जाने से रोका जा रहा है। इसकी वजह कई घटनाएं हैं, इनमें से वह घटना भी शामिल है, जब उन्होंने अपने फर के कोट के चोरी होने का इल्जाम लगाया था।

बैंग शोबिज के मुताबिक, एक सूत्र ने कहा, "उन्होंने द्वारपाल को घूरा और इस बात से हैरान रह गई कि उसने उन्हें अंदर नहीं आने दिया। इससे वह वास्तव में चकित रह गईं।"

End of content

No more pages to load