Bollywood News


मॉडलिंग से ऊब गईं केरा

मॉडलिंग से ऊब गईं केरा
हॉलीवुड अभिनेत्री एवं मॉडल केरा डेलेविंग्नी के बारे में खबर है कि मॉडलिंग के काम से वह थक चुकी हैं और अब पूरा ध्यान अभिनय पर केंद्रित करना चाहती हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार, 21 वर्षीया केरा को लगता है कि मॉडलिंग बेहद थका देने वाला पेशा है और यहां अफवाहें ज्यादा उड़ाई जाती हैं।

समाचारपत्र 'संडे पीपुल' के अनुसार, एक सूत्र ने कहा, "केरा अब मॉडलिंग नहीं करना चाहतीं। उन्हें यह काम ऊबाउ और थका देने वाला लगता है। इसलिए उन्होंने मॉडलिंग छोड़कर अपनी एजेंसी खोली है, जिसके माध्यम से वह विज्ञापन और फैशन की दुनिया में सक्रिय रहेंगी।"

केरा हॉलीवुड की फिल्म 'अन्ना केरेनिना' में काम कर चुकी हैं।

End of content

No more pages to load