Bollywood News


सेलेना स्वेच्छा से पुनर्वास केंद्र पहुंचीं

सेलेना स्वेच्छा से पुनर्वास केंद्र पहुंचीं
गायिका सेलेना गोम्ज ने हाल में पुनर्वास केंद्र में दो सप्ताह की समयावधि पूरी कर ली। वह वहां स्वेच्छा से गई थीं। यह जानकारी उनकी प्रतिनिधि ने दी। 21 वर्षीया को एरिजोना में मीडोज के डान में भर्ती कराया गया था। यह भावनात्मक आघात, लत और दोहरी चिंताओं से जूझ रहे युवाओं का उपचार करता है।

वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, प्रतिनिधि ने कहा, "सेलेना ने स्वेच्छा से मीडोज में समय बिताया। उन्होंने ऐसा किसी लत से ग्रसित होने की वजह से नहीं किया।"

गायिका ने पिछले साल दिसंबर में अपना स्टार्स डांस टूर रद कर दिया था। वह अवकाश चाहती थीं।

End of content

No more pages to load