अभिनेत्री केट ब्लैंटचेट कहती हैं कि क्योंकि उनकी सुबह बेहद व्यस्त होती हैं इसलिए वह अक्सर चलते हुए मेकअप करती हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, ऑस्कर के लिए नामांकित फिल्म 'ब्लू जैसमिन' सितारा सुबह अपने को बमुश्किल ही समय दे पाती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह अपने बेटे डेशियल (12), रोमन (9) और इग्नाटस (5) को स्कूल के लिए तैयार करने की जल्दी में होती हैं।
उन्होंने ब्रिटेन की इनस्टाइल पत्रिका को बताया, "मेरे तीन बेटे हैं इसलिए मेरी सुबह भागदौड़ और आपे के बाहर वाली होती हैं। मुझे अपने श्रंगाार को चंद मिनटों में निबटाना होता है। मैं सीरम और मॉश्चराइजर लगाऊंगी और क्योंकि मैं ऑस्ट्रेलिया में रहती हूं इसलिए मुझे एसपीएफ 30 वाला सनस्क्रीम भी रोजाना लगाना होगा, यहां तक कि सर्दियों में भी।"
ब्लैंचेट ने चलते-चलते मेकअप करने के तरीके सीख लिए हैं। इनमें चलते-चलते ड्राई शैंपू और कम से कम मेकअप लगाना शामिल है।
ब्लैंचेट ने कहा, "अगर मैंने बाल नहीं धुले तो मैं फिलिप किंग्सले वन मोर डे ड्राई शैंप का प्रयोग करूंगी। क्योंकि मैं अक्सर बाल नहीं धो पाती। मैं कार में ही क्रीम और मस्कारा लगाकर अपना मेकअप निबटाऊंगी।"
ब्लैंचेट को नहीं मेकअप की भी फुर्सत
Saturday, February 08, 2014 17:44 IST


