Bollywood News


जब पुलिस ने ईवा को रोका

जब पुलिस ने ईवा को रोका
अभिनेत्री ईवा मेंडेस वाहन चलाते समय कथित तौर से मोबाइल का प्रयोग करते हुए पकड़ी गईं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, 'ट्रेनिंग डे' स्टार उस समय जुर्माना रसीद पाते पाते बचीं, जब मोटरसाइकिल सवार एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें यहां उनकी भूरी रंग की लेक्सन एसयूवी कार पर एक उपकरण पर बातचीत करते पाया।

कानून प्रवर्तन से जुड़े सूत्र ने गपशप वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' को बताया कि 39 वर्षीया मेंडेस को कथित तौर से कागज का एक टुकड़ा थमाया गया, लेकिन वह अनोखी तरह से बच निकली। कानून प्रवर्तन अधिकारी के पास प्रमाण का कोई रिकॉर्ड नहीं था।

End of content

No more pages to load