Bollywood News


परिवार से अलग-थलग हुईं केर

परिवार से अलग-थलग हुईं केर
सुपरमॉडल मिरांडा केर के परिवार ने खुलासा किया है कि वह एक साल से अधिक समय से परिवार से अलग-थलग हैं। यही नहीं उनसे अपने देश ऑस्ट्रेलिया आने की भी मिन्नतें की गईं हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, केर तीन साल तक ओरलैंडा ब्लूम संग वैवाहिक जीवन में रहीं और पिछले साल अक्टूबर में उनसे अलग हो गईं। पिछले साल हुए अलगाव के बाद कटु अनुभवों की वजह से उन्होंने पिता जॉन, मां थेरेसी, भाई मैथ्यू और दादी ऐन से भी मेल-जोल बंद कर दिया।

परिवार ने सुपरमॉडल के साथ उनके रिश्तों में आई दरार का पहली बार खुलासा किया। यही नहीं परिवार ने ऑस्ट्रेलियाई डॉक्यूड्रामा श्रृंखला 'फैमिली कोंफिडेंशियल' की एक नई कड़ी में 30 वर्षीया केर से अपने तीन साल के बेटे फ्लिन से मिलने की अपील भी की। कार्यक्रम की यह कड़ी देश के एबीसी1 चैनल पर 11 फरवरी को प्रसारित होनी है।

End of content

No more pages to load