Bollywood News


एश्टन की पार्टी पर लगी रोक

एश्टन की पार्टी पर लगी रोक
हॉलीवुड अभिनेता एश्टन कचर पर अमेरिकी हास्य फिल्म 'टू एंड ए हाफ मैन' के मालिकों द्वारा पार्टी करने पर रोक लगा दी गई है। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 36 वर्षीय कचर अपने सहकर्मियों के बीच पार्टियों में व्यस्त रहने वाले माने जाते हैं, लेकिन निर्माताओं ने उन्हें कार्यक्रम की झलकियों के जारी करने से संबंधित आयोजन पर कई सारे अतिथियों को बुलाने से मना कर दिया है।

यूएस स्टार पत्रिका के मुताबिक एक सूत्र ने कहा, "हर शुक्रवार रात वे शूटिंग पूरी करते हैं, कचर सुबह तक पार्टी करते हैं। पार्टी बेहद शोरशराबे वाली होती है और सभी आपे से बाहर हो जाते हैं। फिल्म की झलकियों के जारी करने पर उनके दोस्तों की टोली को देखना नई बात नहीं है।"

हालांकि, वार्नर ब्रदर्स ने इस दावत से इंकार कर दिया है।

End of content

No more pages to load