Bollywood News


हॉफमैन को परिजनों, मित्रों ने श्रद्धांजलि दी

हॉफमैन को परिजनों, मित्रों ने श्रद्धांजलि दी
दिवंगत अभिनेता फिलिप सीमॉर हॉफमैन को मैनहट्टन में उनके परिजनों और करीबी दोस्तों ने अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। वेबसाइट 'एनवाईडेलीन्यूज डॉट कॉम' के मुताबिक, उठावनी फै्रंक ई. कैंपबेल अतिम संस्कार गृह में गुरुवार रात संपन्न हुई।

हॉफमैन के अंतिम दर्शन के लिए फिल्म 'डाउट' और 'द मास्टर' में उनके साथ काम कर चुकीं एमी एडम्स पहुंचीं। केट ब्लैंचेट, जोकिन फीनिक्स, डायने सॉयर सरीखी हस्तियां भी पहुंचीं।

एकेडमी अवार्ड विजेता हॉफमैन का दो फरवरी को निधन हो गया था।

पुलिस उनकी मौत को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। आशंका जताई गई है कि मौत नशीली दवाओं के ओवरडोज से हुई।

हॉफमैन के रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के लिए निजी अंतिम संस्कार शुक्रवार को आयोजित होना है। मृत्योपरांत होने वाला एक संस्कार इस माह के बाद होगा।

End of content

No more pages to load