Bollywood News


'ट्रिपल नाइन' में होंगी विंसलेट

'ट्रिपल नाइन' में होंगी विंसलेट
अभिनेत्री केट विंसलेट अपराध से परिपूर्ण रोमांचक फिल्म 'ट्रिपल नाइन' में प्रमुख भूमिका निभा सकती है। इसके लिए उनकी बातचीत चल रही है। वेबसाइट 'वैरायटी डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, अगर 38 वर्षीय विंसलेट प्रस्ताव स्वीकारती हैं तो फिल्म में वह केसी अफ्लेक, चीवेटेल एजीओफोर, माइकल बी. जॉर्डन, एरोन पॉल, गैल गैडोट, टेरेसा पालमर और मिशेल पेना संग नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन जॉन हिलकोट करेंगे।

'ट्रिपल नाइन' लॉस एंजेलिस के भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के एक ऐसे समूह की कहानी है जिसकी एक बहुत बड़ी चोरी को अंजाम देने की योजना है, लेकिन वे शहरभर के अधिकारियों का ध्यान हटाने के लिए अपने ही एक साथी की हत्या करने निकल पड़ते हैं।

'ट्रिपल नाइन' वर्ष 2015 में प्रदर्शित होनी है।

End of content

No more pages to load