Bollywood News


एलेन को भाती है माइली की छवि

एलेन को भाती है माइली की छवि
गायिका लिली ऐलन को साथी गायिका माइली साइरस और उन जैसी दूसरी हस्तियों के उत्तेजक पोशाक पहनने पर ऐतराज नहीं है, क्योंकि माइली स्वयं को बेहतर तरीके से संभाल सकती हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 'हार्ड आउट हेयर' गायिका एलेन को लगता है कि माइली जैसी हस्तियां अपनी उत्तेजक छवि को बेहतर नियंत्रित कर सकती हैं और माइली की काया इतनी आकर्षक है, तो उन्हें अपनी मर्जी से कपड़े पहनने का हक है।

एलेन ने फ्रांसिसि रेडियो एनआरजे रेडियो को बताया, "असल में मुझे लगता है कि रिहाना और माइली बेहद आकर्षक और उत्तेजक हैं क्योंकि वे ऐसा लगना चाहती हैं।"

उन्होंने कहा, "माइली की काया बेहद आकर्षक है। वह इसके लिए जिम में मेहनत करती हैं और यदि वह अपनी मेहनत का प्रदर्शन करना चाहती हैं, तो अच्छी बात है।"

End of content

No more pages to load