Bollywood News


अपनी शानदार हवेली बेच रहीं केरी

अपनी शानदार हवेली बेच रहीं केरी
गायिका मारिया केरी और उनके रैपर-पति निक केनन ने कैलीफोर्निया के बेल एयर स्थित अपनी शानदार हवेली 120 लाख 99 हजार डॉलर में बेच रहे हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, युगल को मोरक्को और मुनरो नामक दो साल के जुड़वा बच्चे हैं। उन्होंने यह संपत्ति अप्रैल 2009 में 60 लाख 975 हजार डॉलर में खरीदी थी।

'द रियल ईस्टॉलकर' वेबसाइट के अनुसार, औपनिवेशिक स्टाइल वाली इस हवेली में सात बेडरूम, नौ बाथरूम, खाने-पीने के कमरे और आधुनिक तकनीक से परिपूर्ण एक थियेटर, गेम रूम, व्यायामशाला, संगीत कक्ष और बास्केटबॉल कोर्ट भी है।

इसमें एक जरूरत से ज्यादा लंबा स्वीमिग पूल और हवादार छोटा भवन भी है।

End of content

No more pages to load