Bollywood News


ब्रिट अवार्ड्स में प्रस्तुति देंगी बेयोंसे

ब्रिट अवार्ड्स में प्रस्तुति देंगी बेयोंसे
पॉप स्टार बेयोंसे नोल्स 19 फरवरी को आयोजित ब्रिट अवार्ड्स में प्रस्तुति पेश करेंगी। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार, बेयोंसे पहली बार ब्रिट अवार्ड्स में प्रस्तुति देने वाली है, इसमें उनका साथ केटी पेरी, फेरेल विलियम्स, आर्कटिक मंकीज और एली गॉल्डिंग जैसे कलाकार देंगे।

इससे पहले 2013 में बेयोंसे ब्रिट में प्रस्तुति पेश करने वाली थीं, पर समय पर तैयारी पूरी नहीं होने के कारण उनको कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था। लेकिन इस बार बेयोंसे प्रस्तुति के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

एक सूत्र ने बताया, "बेयोंसे तैयार हैं। लेकिन अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा इसलिए नहीं की गई क्योंकि आयोजक थोड़े घबराए हुए हैं कि कहीं इस बार भी बेयोंसे का कार्यक्रम रद्द न करना पड़े। लेकिन जहां तक मुझे पता है, बेयोंसे और उनकी टीम इस बार पूरी तरह से तैयार है।"

End of content

No more pages to load