हाल में खुद ही एक पुनर्वास केंद्र में रहने पहुंचीं गायिका सेलेना गोम्ज ने प्रशंसकों को उनके सहयोग और फिक्र के लिए शुक्रिया कहा। 21 वर्षीया गोम्ज ने तस्वीर साझा करने की वेबसाइट इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के प्रति आभार जताया। गायिका को शराब या अन्य किसी मादक पदार्थ की लत नहीं है।
उन्होंने तस्वीर के अनुशीर्षक में लिखा, "अपनी क्षमता के मुताबिक जितना बेहतर कर सकती थी मैंने किया। आपके प्यार और सहयोग के लिए शुक्रिया। आप मुझे प्रेरित करते हैं।"
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, वह एक नाव पर खड़ी दिख रही हैं।
गोम्ज पिछले माह एरिजोना में मीडोज पुनर्वास केंद्र में रुकीं, लेकिन वे वहां शराब या अन्य किसी मादक पदार्थ की लत होने के कारण नहीं गई थीं।
सेलेना ने प्रशंसकों से कहा, शुक्रिया
Thursday, February 13, 2014 19:11 IST


