Bollywood News


निकोल ने छोड़ा 'द एक्स फैक्टर'

निकोल ने छोड़ा 'द एक्स फैक्टर'
पॉप गायिका निकोल शेरजिंगर संगीत करियर को दोबारा शुरू करने के लिए ब्रिटेन के 'द एक्स फैक्टर' शो से अलग हो गई हैं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, पुसीकैट डॉल्स की पूर्व गायिका निकोल ने रियलिटी शो के अमेरिकी संस्करण से निर्णायक मंडल में शामिल हैं।

अब वह शायद शो के आने वाले 11वें संस्करण में नहंीं नजर आएंगी।

एक सूत्र बताया, "यह दुखद है, लेकिन निकोल इस साल शो में वापसी नहीं करेंगी।"

सूत्र ने आगे कहा, "पिछले साल उन्होंने अपना संगीत करियर रोक दिया था लेकिन उन्हें अपने संगीत पर ध्यान देना है।"

संगीत की मशहूर हस्ती साइमन कॉवेल इस साल की श्रृंखला में वापसी करेंगे। अफवाह है कि पूर्व निर्णायक चेरिल कोल से निर्णायक मंडल में शामिल होने की बात चल रही है।

End of content

No more pages to load