Bollywood News


'पॉयनियर' का पुर्नसंस्करण बनाएंगे क्लूनी, हेसलोव

'पॉयनियर' का पुर्नसंस्करण बनाएंगे क्लूनी, हेसलोव
सोनी पिक्चर्स नोर्वेजियन फिल्म 'पॉयनियर' के पुर्नसस्करण के अधिकार खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है। इसका निर्माण अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और ग्रांट हेसलोव करेंगे। वेबसाइट 'हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम' के मुताबिक, फिल्म के पुर्नसंस्करण का निर्माण स्मोकहाउस पिक्चर्स के बैनर तले होगा।

'पॉयनियर' 1980 के दशक की शुरुआत में हुए तेल धमाके पर आधारित है, जिसकी कहानी एक व्यक्ति की है जो अपने भाई के साथ उत्तरी सागर में पाइप लाइन बिछा रहा है।

वास्तविक फिल्म का निर्देशन एरिक सक्जोल्डबजेर्ग ने किया था। इसमें एक्सर हेनी, वेस बेंट्ली और स्टीफन लांग नजर आए थे।

End of content

No more pages to load