Bollywood News


वी-डे की शौकीन नहीं हूं : इवा

वी-डे की शौकीन नहीं हूं : इवा
अभिनेत्री इवा मेंडेस कहती हैं कि वह वैलेंटाइन डे मनाने की शौकीन नहीं है, लेकिन वह अपने प्रेमी रयान गोसलिंग के साथ रूमानी फिल्म 'द नोटबुक' देख सकती हैं। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 39 वर्षीया इवा ने बुधवार को 'द एले डीजेनर्स' शो के दौरान कहा कि वैलेंटाइन डे पर वह 2004 की फिल्म देखेंगी।

उन्होंने कहा, "मैं संभवत: महज एक अच्छे व्यंजन का आर्डर करूंगी और 'द नोटबुक ' या कुछ और देखूंगी। मैं वैंलेंटाइन डे की बहुत बड़ी शौकीन नहीं हूं।"

मेंडेस और गोसलिंग ने 2011 में 'द प्लेस बियोंड द पिंस' की शूटिंग के समय डेटिंग शुरू की थी। अफवाहें थीं कि उनके रिश्ते में खटास आ गई है, लेकिन मेंडेस ने हाल ही में इन अफवाहों को खारिज किया है।

End of content

No more pages to load