Bollywood News


ब्रिटेन में बस रहे लॉरेंस, हॉल्ट!

ब्रिटेन में बस रहे लॉरेंस, हॉल्ट!
अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस और उनके अभिनेता प्रेमी निकोल्स हॉल्ट ब्रिटेन में एक आशियाना खरीदने की योजना बना रहे हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रपट के मुताबिक, कहा गया है कि इस घर में दोनों साथ रहने वाले हैं।

एक सूत्र के अनुसार, अमेरिकी अभिनेत्री लारेंस और फिल्म 'एक्स-मैन' के उनके सहकलाकार हॉल्ट के सामने हैम्पशायर के करीब एक गांव में सात बेडरूम वाले घर का प्रस्ताव रखा गया। यह जगह अभिनेता के परिवार के घर के करीब है।

एक सूत्र ने द सन समाचारपत्र को बताया, "उन्हें देखते ही घर पसंद आ गया। वे जानते हैं कि करियर के इस मोड़ पर यूनाइटेड किंगडम में रहना उचित नहीं है। जेन को इंग्लिश तरीके से रहना पसंद है और अब दोनों संजीदा हैं। उनकी यह गंभीरता कहीं न कहीं घर खरीदने में दिखती है।"

दोनों पहली बार वर्ष 2012 में फिल्म 'एक्स-मैन' के सेट पर मिले। वर्ष 2013 की शुरुआत में उनके रिश्ते में खटास आ गई, हालांकि कुछ माह बाद दोबारा अपने रिश्ते को आगे ले चले।

End of content

No more pages to load