Bollywood News


बियोंसे लेती हैं ज्यादातर शाकाहार

बियोंसे लेती हैं ज्यादातर शाकाहार
पॉप स्टार बियोंसे नोल्स की निजी प्रशिक्षक कहती हैं कि नोल्स ज्यादातर शाकाहार ही लेती हैं। वह कभी-कभी मछली भी खा लेती हैं। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, निजी प्रशिक्षक मार्को बोर्गेस के अनुसार, 'ड्रंक इन लव' की गायिका ने क्रिसमस के लिए पति जे जेड के साथ 22 दिनों तक शाकाहारी भोजन लेने की कोशिश की। उसके बाद से उन्होंने ज्यादातर शाकाहारी भोजन ही लिया।

बोर्गेस ने कहा, "वह स्वास्थ्य और सेहत को लेकर बहुत सजग हैं। वह सिर्फ अच्छा महसूस करना चाहती हैं। दूसरे खाने से शाकाहार पर आना काफी आसान था क्योंकि वह कभी कभार मछली खाने के अलावा ज्यादातर शाकाहारी भोजन पर ही टिकी हुई हैं।"

End of content

No more pages to load