अभिनेता-फिल्मकार बेन एफ्लेक ने एक कॉफी शॉप में एक कप कॉफी पीने के बाद महिला वेटर को बख्शीश में 90 डॉलर से अधिक दिए। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, 'अर्गो' फिल्म के अभिनेता एफ्लेक कैलिफोर्निया के सांता मोनिका में स्थित कॉफी शॉप में बहुत हड़बड़ी में थे। शॉप से निकलते वक्त उन्हें एहसास हुआ कि उनके पास मौजूद सभी नोट 100-100 डॉलर थे। तो उन्होंने महिला वेटर को भारी राशि दे दी।
एक सूत्र ने बताया, "महिला वेटर ने बेन से कहा कि उसके पास पर्याप्त छुट्टे पैसे नहीं हैं और क्या वह दराज से पैसे लाने तक इंतजार कर सकते हैं? बेन ने वेटर को कहा, 'तकल्लुफ न करें। खुल्ले पैसे आप रख लें।"
"वेटर पहले थोड़ी ठिठकी, लेकिन बेन ने छुट्टे पैसे रख लेने के लिए फिर से आग्रह किया। इस पर वेटर ने कहा, 'वाह! आपकी मेहरबानी है। मेरी मां विंसकोंसिन से आ रही हैं। मैं इन पैसों से उन्हें डिनर पर ले जाऊंगी।"
इस पर एफ्लेक ने महिला वेटर को कहा, "अच्छा, अपनी मां को मेरा हैलो कहना।"
एफ्लेक ने दी भारी भरकम बख्शीश
Monday, February 17, 2014 16:56 IST


