Bollywood News


शिफर की छरहरी काया का राज

मॉडल क्लाउडिया शिफर कहती हैं कि अपनी काया को छरहरी बनाए रखने के लिए वह फल एवं सब्जियों पर निर्भर हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रपट के मुताबिक, 43 वर्षीय शिफर का कहना है कि उनकी प्राथमिकता पौष्टिक भोजन और हल्की-फुल्की कसरत के जरिये फिट और स्वस्थ रहने की है।

शिफर ने कहा, "मैं अपने शरीर की देखभाल के प्रति सतर्क हूं ताकि यह मेरा ख्याल रखे। मैं पोषण के मामले में नाश्ते में सब्जियां और फल लेती हूं। मैं बहुत पानी पीती हूं। इसके अलावा जितना संभव हो उतना व्यायाम करती हूं।"

उन्होंने कहा, "वैसे मैं कभी भी दौड़ जैसे खेल नहीं खेलती। मैं सैर को प्राथमिकता देती हूं फिर चाहे कितनी ही सर्दी हो। यह सुगठित शारीरिक रचना के लिए अच्छा है और मुझे महसूस होता है कि ताजी हवा मेरी त्वचा को आवाज दे रही है। मैं अपने शरीर और चेहरे को ज्यादा से ज्यादा आराम देने की कोशिश करती हूं। मैं अपनी सांस पर भी ध्यान देती हूं, योग का शुक्रिया।"

End of content

No more pages to load