गायिका केली क्लार्कसन ने अपने नए पिल्ले का परिचय अपने प्रशंसकों से कराया है। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, पिछले साल 'सिंस यू बीन गोन' गीत की गायिका क्लार्कसन के कुत्ते जोपलिन की मौत हो गई। उन्होंने नए कुत्ते व्याट के साथ अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर डाली।
तस्वीर के परिचय में उन्होंने लिखा, "यह जोपलिन की जगह नहीं ले सकता, लेकिन यह बड़ा प्यार है।"
क्लार्कसन कहती हैं कि उनका नया कुत्ता उन्हें मातृत्व के लिए तैयार होने में मदद कर रहा है।
उन्होंने झट से कहा, "उसे बच्चे की तरह गोद में रहना पसंद है। मेरे लिए यह बहुत अच्छा अभ्यास है।"
गायिका इस साल मां बनने जा रही हैं। उनके पति का नाम ब्रैंडन ब्लैकस्टॉक है।
क्लार्कसन के घर आया नया मेहमान
Monday, February 17, 2014 17:00 IST


