Bollywood News


कर्टनी ने परुष मित्र से कहा, साथ रहने को

कर्टनी ने परुष मित्र से कहा, साथ रहने को
हॉलीवुड अभिनेत्री कर्टनी कॉक्स ने अपने पुरुष मित्र जॉनी मैकडेड से कहा है कि वह उनके साथ कैलिफोर्निया वाले उनके बंगले में आकर रहें। टीवी धारावाहिक 'फ्रेंड्स' से मशहूर हुईं कर्टनी त्योहार और नए साल के उत्सव दौरान से जॉनी से दूर रही और उन्हें महसूस हुआ कि उनकी जिंदगी में जॉनी का क्या महत्व है।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार, एक सूत्र ने कहा, "जॉनी नए साल के दौरान अपने घर आयरलैंड में थे और कर्टनी जेनिफर एनिस्टन के साथ मैक्सिको में थीं।"

सूत्र ने कहा, "जॉनी से इतने दिन दूर रहने के बाद कर्टनी को लगा कि वह उन्हें लेकर कितनी ज्यादा गंभीर हैं। जैसे ही वह कैलिफोर्निया वापस लौटीं, उन्होंने जॉनी को अपने साथ रहने के लिए कहा। कर्टनी काफी समय बाद इतनी खुश हैं।"

जॉनी अपने मित्र एड शीरान के साथ अभी कर्टनी के घर के आहाते में बने एक गेस्टहाउस में रह रहे हैं।

End of content

No more pages to load